हरिद्वार

“हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की पहल पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को बताए फूड सेफ्टी के नए नियम..

इसी साल हुआ है नियमों में संशोधन, बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का हुआ समाधान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नए नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा उठाए गए विभिन्न सवालों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने की। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, फूड सेफ्टी ऑफिसर पवन कुमार तथा विभाग के कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने बताया कि वर्ष 2026 में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कई नियमों में संशोधन किया गया है। उन्होंने लाइसेंस, खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, भंडारण, पैकेजिंग, लेबलिंग और वितरण से संबंधित नए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी व्यापारियों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा कानूनों के अनुपालन, निरीक्षण प्रक्रिया, दस्तावेजों और व्यावहारिक कठिनाइयों से जुड़े कई प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की सही जानकारी प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचना जरूरी है। समय-समय पर इस तरह की बैठकें होने से व्यापारियों में जागरूकता बढ़ती है और विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होता है।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने कहा कि विभाग व्यापारियों के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी व्यापारी को नियमों को लेकर कोई भ्रम या समस्या हो तो वह सीधे विभाग से संपर्क कर सकता है।बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संदीप वैष्णव, महामंत्री सुनील अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अवितेश गुप्ता, तरुण भाटिया, अतुल गोयल, संजय बजाज, कैलाश धाम, दीपांकर चक्रपाणि, ऋषिलाल हंस, शलभ गोयल, प्रमोद तनेजा, सचिन गोयल, वरुण मेहता, चंद्र अरोड़ा, कमल अरोड़ा, धीरज मनचंदा, राकेश कंसल, इंद्रजीत, राजीव अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, नीरज मंगल, मनीष बत्रा, अमित बत्रा, अंशुल गोयल, गौरव शर्मा, विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!