देहरादून

“प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने संभाली देहरादून की कमान: महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार पर रहेगा फोकस, सौहार्द बिगाड़ने वालों को जीरो टॉलरेंस की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के रूप में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर देने की बात कही।

 

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा बनाए रखना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों के कार्य वातावरण को बेहतर बनाने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।नवनियुक्त एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जनसहयोग से अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!