देहरादून

“देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का भव्य शपथ ग्रहण अधिवेशन: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा राजधानी में आयोजित शपथ ग्रहण अधिवेशन भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की विधिवत शपथ ली और संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ सुनीता टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर संगठन को सशक्त बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डीपीसी, एसडीएसपी से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा सेवा में एक बार छूट देने पर भी सकारात्मक पहल होगी।साथ ही उन्होंने जिला एवं उप-जिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने, दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के लिए कॉलोनी निर्माण तथा परफॉर्मेंस के आधार पर पोस्टिंग की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। दुर्गम और सुगम क्षेत्रों के चयन को राज्य स्तर पर तय करने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।अधिवेशन में लगभग 150 उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को आकर्षक बनाया। इस दौरान डॉ रमेश कुंवर ने अध्यक्ष एवं डॉ यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव पद की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ तृप्ति बहुगुणा (पूर्व महानिदेशक), डॉ आर.सी. पंत, डॉ शिखा जगपांगी, डॉ रश्मी पंत, डॉ डी.पी. जोशी, डॉ बी.सी. रमोला, डॉ मनोज वर्मा सहित प्रदेश भर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीएमएस/सीएमएस और बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। अंत में महासचिव डॉ यशपाल तोमर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!