अपराधउत्तराखंड

“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: साढ़े आठ लाख की स्मैक संग 3 तस्कर दबोचे, SSP अजय गणपति का नशे के धंधेबाजों पर शिकंजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंहनगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद की है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी के स्पष्ट निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, अपराध एवं कानून व्यवस्था व संबंधित क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीमें लगातार चेकिंग और धरपकड़ अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में कोतवाली जसपुर और कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।जसपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार…..
कोतवाली जसपुर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को दबोचा। पहली कार्रवाई में पुलिस ने मंडवाखेड़ा क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय जयविन्दर कुमार को 06.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राजेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर को मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी।ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने SBI ATM के पास दबोचा आरोपी…..
उधर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने शिवनगर रोड स्थित SBI ATM के सामने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 11.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र जगदीश निवासी ठाकुरनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।नशा कारोबारियों को SSP की सख्त चेतावनी…..
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!