उत्तराखंड

“हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित..

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, अधिवक्ताओं के हितों के लिए नई टीम ने लिया संकल्प..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हल्द्वानी: हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को रामनगर स्थित ढिकुली के ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।चुनाव अधिकारी संजय पांडे एवं मनोज भण्डारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथि चन्द्र शेखर तिवाड़ी मौजूद रहे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चन्द्र शेखर जोशी व सुशीला महेता ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।निर्विरोध चुनाव में रमेश पांडे को अध्यक्ष, सतीश बल्यूटिया को उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बिष्ट को सचिव तथा भूपेन्द्र महरा को उप सचिव चुना गया। वहीं हिमांशु कांडपाल को कोषाध्यक्ष और गगन मीत सिंह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में संजय पांडे, सुमीत गुप्ता, सुशील तिवाड़ी एवं श्रीमती तनुजा पंत को शामिल किया गया।इसके अलावा अक्षय अग्रवाल को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में एन.के. जोशी एवं आई.पी. सिंह को स्थान दिया गया, जबकि सुनील पाठक को मीडिया प्रभारी बनाया गया। हिमांशु कोठारी और सूरज नेगी को कन्वेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके कल्याण एवं पेशेवर समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!