शिक्षाहरिद्वार

“सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97.4 फीसद अंक लाकर मान्या अग्रवाल बनीं टॉपर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित St. Mary’s Sr. Sec. School के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया।विद्यालय की छात्रा मान्या अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। मान्या की सफलता पर परिवार और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं आयुषी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रियंशी सुमन ने 95.6 प्रतिशत और याशी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हर्षित सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अलावा वंशिका सैनी और वर्तिका धीमान ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अस्मित राय और उत्कर्ष सिंह ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि वृंदा डार्गन और अभिनव पलावत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। अदिति शर्मा और रिचा पाल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनंता ने 90.4 प्रतिशत और यश शर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मीरा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ छात्र किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।सिस्टर मीरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये छात्र आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!