अपराधहरिद्वार

“नेत्रहीन महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा बिजनौर का युवक, मोबाइल पर हुई बातचीत..

बिजनौर पुलिस से पीड़िता को धमकी दिलाने का भी आरोप, मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बिजनौर एक एक युवक पर हरिद्वार की नेत्रहीन महिला को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शादी से इन्कार करने के बाद युवक ने महिला और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दिलाई। पीड़िता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2023 में मोबाइल फोन के जरिये उसकी बातचीत किरतपुर क्षेत्र निवासी दीपक सैनी से शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। आरोप है कि दीपक ने महिला से शादी करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।महिला का आरोप है कि 16 अक्टूबर 2025 को दीपक ने हरिद्वार की एक धर्मशाला में कमरा लिया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि दीपक को महिला की नेत्रहीनता के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने शादी का भरोसा देकर उसे ऋषिकेश समेत अन्य स्थानों पर अपने साथ ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार, बाद में दीपक ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसने महिला की शारीरिक स्थिति और रूप-रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी भी की। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोप है कि किरतपुर थाने से जुड़े दो पुलिसकर्मियों के माध्यम से उसे और उसके परिवार को फोन कर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!