“ज्वालापुर में जोश और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद पिरान कलियर रवाना, (देखें वीडियो)..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ज्वालापुर नगरी में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे जोश और अकीदत के साथ निकाला गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंद चादरें, झंडे और तिरंगा लेकर पैदल जत्थों के रूप में
पिरान कलियर के लिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान ज्वालापुर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल कर अकीदतमंदों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
अंजुमन गुलमाने मुस्तफा की अगुवाई में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग नाते पाक पढ़ते हुए और धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़े। डीजे की धुन पर नाते पाक और कव्वालियों की गूंज भी सुनाई दी।
जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और हलवा-पूरी, फल, पानी व बिस्कुट आदि वितरित किए गए।
ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान, मैदानियान, अहबाबनगर, कैथवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस के जत्थे निकले। कई मीटर लंबी चादर और
तिरंगे वाली चादर जुलूस में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे भी जुलूस में शामिल हुए। जत्थे ज्वालापुर से होते हुए पिरान कलियर की ओर रवाना हुए।
जुलूस के स्वागत और अकीदतमंदों के लिए फल, पानी व अन्य सामग्री वितरित करने वालों में मुख्य रूप से चौधरी मुस्तफा ख्वाजा,
पूर्व पार्षद हारून अंसारी, हाजी शाहिन मंसूरी, गोहर हयात अंसारी, युसूफ ख्वाजा, तस्लीम कुरैशी, तालिब ख्वाजा, शान ख्वाजा, अमजद सलमानी, अयान ख्वाजा, हुसैन, चांद और आलिम शामिल रहे।
वहीं, दूसरी ओर उस्मान कुरैशी, गुलबहार कुरैशी, सलीम ख्वाजा, आसिफ मलिक, अरशद ख्वाजा, राजीव चौधरी, उस्मान सलमानी, इरफान सलमानी, डॉ. फारूक, शमीम साबरी और डॉ. शोयब ने भी जुलूस का इस्तकबाल किया और अकीदतमंदों को फल वितरित किए।
जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस-प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस के कारण ज्वालापुर के विभिन्न मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में नजर आया।
इस दौरान ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान, हाजी अनीस खान, गुलजार अंसारी, पूर्व पार्षद हारून खान, अनीस पीरजी, इरफान पीरजी, तनवीर आदि मौजूद रहे।



