हरिद्वार

“साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अजमेर शरीफ के खादिम समेत गणमान्य हस्तियों ने की ज़ियारत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के 758वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर अकीदतमंदों और जायरीनों की आमद लगातार जारी है। ईद मिलादुन्नबी के दिन विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी गणमान्य हस्तियों ने दरगाह साबिर पाक में हाज़िरी देकर ज़ियारत की और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।इस अवसर पर इंजीनियर साजिद अली (डीजीएम सिविल, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया), बदर अफ़ाक (आईटी हेड, कॉर्पोरेट सेक्टर) एवं सैयद फरीद महाराज (खादिम, दरगाह अजमेर शरीफ) ने साबिर पाक की मुकद्दस दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के फूल पेश किए। उनके साथ राव सिकंदर साबरी भी मौजूद रहे।दरगाह पर हाज़िरी के दौरान सभी ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली, अच्छी सेहत, आपसी भाईचारे और तमाम इंसानियत की सलामती के लिए विशेष दुआएं कीं। उर्स की रूहानी फिज़ाओं के बीच अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से रहमत, बरकत और कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हज़रत साबिर पाक की दरगाह सदियों से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती आ रही है और यहां पहुंचने वाले हर अकीदतमंद की यही दुआ होती है कि दुनिया में अमन और इंसानियत कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!