अपराधहरिद्वार

“पत्नी को ‘दूसरे’ के साथ देख बिफरा पति, हेलमेट से किया हमला, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा..

बीच-बचाव कराने पर पत्नी के परिचित को भी पीटा, गुप्तांग पर भी लात मारने का आरोप, पति व ससुर पर दर्ज कराया मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर पति इस कदर बिफरा कि सरेराह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि रानीपुर मोड़ पर उसने पहले पत्नी के सिर पर हेलमेट से वार किया और फिर उसकी चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए युवक को भी नहीं बख्शा। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और छाती, सिर व गुप्तांग पर भी वार किए। मारपीट में युवक के सिर और मुंह से खून बहने लगा। हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कला निवासी महिला अपने एक परिचित के साथ कार से हरिद्वार आई थी। इसी दौरान उसका पति अपने पिता के साथ रानीपुर मोड़ पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने महिला और उसके साथ मौजूद युवक को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो विवाद मारपीट में बदल गया। पति ने कथित तौर पर हेलमेट से उसके सिर पर हमला कर दिया और चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की।बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक को भी बेरहमी से पीटा…..
महिला के साथ मौजूद युवक ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी निशाना बना लिया। आरोप है कि युवक को नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। उसकी छाती, सिर और गुप्तांग पर भी वार किए गए। हालत यह हो गई कि उसके मुंह और सिर से खून बहने लगा। सड़क पर हो रहे इस हंगामे के बीच आसपास मौजूद राहगीर आगे आए और किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया।महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद पिता-पुत्र उसे और उसके परिवार को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने यह भी दावा किया कि आरोपित पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुके हैं।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा……
मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!