देहरादून

“जिलों में अदला-बदली के बीच चर्चाओं में साहब का “सियासी वादा”, बढ़ाएंगे सीटें, समर्थन दिलाएंगे ज्यादा..!

चुनाव से पहले एक अधिकारी ने कैसे बिछाई बिसात, "मुखिया जी " की गुड लिस्ट में शामिल दूसरे चर्चित अधिकारी को क्यों मिली मात, महकमे में हो रही यही बात..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अलग-अलग जिलों में पुलिस कप्तानों की अदला-बदली के फैसले खासे चर्चाओं में हैं। एक अधिकारी को जिले की कमान मिलने के पीछे उनके पुराने अनुभव के साथ एक बड़े सियासी वादे की चर्चा है, वहीं दूसरे जिले में तैनात अधिकारी को लंबे समय से गुड लिस्ट में शामिल होने के बावजूद फिलहाल ठिकाने लगा दिया गया है। आखिर एक अधिकारी ने अपनी तैनाती के लिए कैसी बिसात बिछाई और दूसरे को गुड लिस्ट में रहने के बावजूद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्यों हटना पड़ा? यही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।———————————–
सियासी वादे से बनाई तैनाती की राह..!
सूत्रों के मुताबिक, एक साहब की तैनाती के पीछे बड़ा सियासी वादा भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि साहब ने एक माननीय के सामने भरोसा जताया कि इस बार जिले से पहले के मुकाबले दोगुनी सीटें जितवाकर उनकी झोली में डालेंगे। ज्यादा सीटों के साथ समर्थन का आंकड़ा बढ़ाने का भरोसा भी दिया गया। साथ ही साहब ने एक क़ुरबानी भी दी। उनकी क़ुरबानी और सियासी वादे की खूब चर्चा हो रही है।———————————–
गुड लिस्ट में थे, फिर भी फिलहाल ठिकाने लगाए गए..!
उधर, दूसरे जिले में तैनात एक अधिकारी को फिलहाल ठिकाने लगाए जाने की चर्चा भी महकमे में गर्म है। बताया जाता है कि साहब लंबे समय से “मुखिया जी” की गुड लिस्ट में शामिल थे। उनकी कार्यशैली और अब तक की तैनातियों को देखते हुए उन्हें आगे भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके बावजूद उन्हें जिले की कमान से हटाकर फिलहाल चाहरदीवारी के भीतर तैनात कर दिया गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गुड लिस्ट में लंबे समय से शामिल रहने के बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से दूर क्यों किया गया? क्या चुनावी तैयारियों के बीच कोई नया समीकरण बनाने की जिम्मेदारी दी गई है या कोई खास वजह रही? महकमे में इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।———————————–
आचार संहिता से पहले बिछ रही तैनाती की बिसात…….
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती को लेकर शासन स्तर पर फैसले तेजी से लिए जा रहे हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद तबादलों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश लागू होते हैं। ऐसे में मौजूदा फेरबदल को चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button