राजनीतिहरिद्वार

“कांग्रेस ने संगठन विस्तार के साथ भरी हुंकार; रुड़की में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान व सचिव सुधीर शांडिल्य का जोरदार स्वागत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; कांग्रेस संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का सिलसिला जारी है। रुड़की में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद के कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान और प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश हाईकमान के फैसले की सराहना करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के विस्तार से पार्टी को पूरे उत्तराखंड में मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से कांग्रेस के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए दायित्व मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। बीएलए-1 सलमान ने कहा कि कांग्रेस लगातार पूरे देश में मजबूत हो रही है। पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दे को लेकर युवाओं और उनके अभिभावकों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है।प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद सरकारी नौकरियों को कम करने का काम किया, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा और उनके अभिभावक अब सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं।प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, युवा और छोटे कारोबारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जीएसटी की खामियों और ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में भाजपा की विदाई तय है। इस अवसर पर गुलसनव्वर, धर्मपाल जाटव, गौरव प्रधान, अब्दुल वाहिद, राहुल कुमार, अजीब मलिक, इमरान कुरैशी, अरशद उर्फ अर्शी, रईस अहमद और रईस मामा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!