अपराधहरिद्वार

“गंदे धंधे की शिकायत पर ‘सिडकुल पुलिस’ की रेड, 5 महिलाएं गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला 'ऑपरेशन क्लीन, राठौर प्लाजा से लेकर पेंटागन मॉल तक एक्शन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील व अशोभनीय गतिविधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया, जबकि पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी कर जांच-पड़ताल की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में सार्वजनिक शालीनता व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिडकुल पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी की अगुवाई में राठौर प्लाजा होटल के सामने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को देखकर अशोभनीय और आपत्तिजनक हरकतें कर रही थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त था। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद से पांचों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ व आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांचों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इसी क्रम में थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!