अपराधहरिद्वार

“शातिर चोर की चाल फेल! 24 घंटे में ही पुलिस ने खोल दिया लाखो की चोरी का राज..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती और एसपी देहात शेखर सुयाल की निगरानी में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपी दबोचा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। घर खाली देख मेन गेट और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी लेकर फरार हुआ शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर सुयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी के घर में नकबजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। परिजन के बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलाके में सघन जांच, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। बीती रात धनौरी रोड बावन दर्रा के पास नहर पटरी से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी किए गए जेवरात और ₹4000 नगद बरामद हुए।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी गुलशेर पुत्र नासिर अली (निवासी लंढौरा, मंगलौर) ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने खर्च पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।बरामदगी में सोने की चेन, लेडीज व जेंट्स अंगूठी, चांदी के मोती, ₹4000 नगद और वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में शामिल रहे….
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी,
उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,
अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला,
हेड कांस्टेबल जमशेद अली,
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार,
कांस्टेबल कैलाश राम एवं
होमगार्ड विक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!