हरिद्वार

“गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अभी तक 43 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, हर की पैड़ी से मेला क्षेत्र तक किया पैदल निरीक्षण..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का ऐसा महासैलाब उमड़ा कि हर की पैड़ी से लेकर तमाम घाट श्रद्धालुओं से पट गए। “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयघोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। भारी भीड़ और स्नान पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए हर की पैड़ी, मेला क्षेत्र और प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी ने बताया कि रविवार सुबह तक करीब 27 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे, जबकि सोमवार तड़के करीब ढाई बजे से शुरू हुए स्नान के दौरान अब तक लगभग 16 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। इस तरह दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या 43 लाख के पार पहुंच गई।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। जगह-जगह पुलिसकर्मी, जल पुलिस, आपदा राहत टीमें और सीसीटीवी निगरानी के जरिए मेला क्षेत्र पर नजर रखी गई।निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम एवं यातायात निशा यादव, स्नान पर्व के नोडल अधिकारी एवं एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी व शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!