अपराधदेहरादून

“STF की साइबर स्ट्राइक! शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹55 लाख उड़ाने वाला अमृतसर से गिरफ्तार..

आरोपी के खाते में पहुंचे थे ₹8.94 लाख, पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में मिली अहम जानकारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठ लिए। खुद को IIFL Wealth Management से जुड़ा बताकर शेयर और IPO में निवेश के नाम पर झांसा दिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 55 लाख 48 हजार 412 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले की जांच में एक और कड़ी सामने आने के बाद एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक सदस्य को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 8 लाख 94 हजार 300 रुपये पहुंचे थे।एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की टीम ने मामले की तह तक पहुंचते हुए बैंकिंग और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि PNB के खाते से आरोपी प्रभजीत सिंह के नाम पर है। शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से प्रथम लेयर के संदिग्ध खाते M/S HARI OM TRADERS में ट्रांसफर हुए 25 लाख 48 हजार 412 रुपये में से 3 लाख 18 हजार रुपये और 5 लाख 76 हजार 300 रुपये, यानी कुल 8 लाख 94 हजार 300 रुपये, प्रभजीत सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने उक्त रकम को एटीएम और चेक के माध्यम से निकालकर इस्तेमाल किया। बैंकिंग ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से साइबर ठगी में उसकी सक्रिय भूमिका की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने अमृतसर में दबिश दी। टीम ने तारा वाला पुल, जालंधर रोड, अमृतसर से आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के लिए अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की रकम निकालने की बात स्वीकार की है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब इन आरोपियों तक पहुंचने और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह मामला आईटी एक्ट के तहत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज है। शिकायतकर्ता से 16 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में RTGS के माध्यम से रकम जमा कराई गई थी गिरफ्तार आरोपी प्रभजीत सिंह पुत्र स्व. जोगेन्द्र सिंह, निवासी गली नंबर 07, भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर, पंजाब, उम्र 20 वर्ष।कार्रवाई करने वाली एसटीएफ/साइबर टीम:
निरीक्षक विजय भारती, विवेचक;
उपनिरीक्षक रमन बिष्ट;
अपर उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव;
कांस्टेबल सोहन बडोनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!