देहरादून

“राजेश शाह और प्रदीप पंत बने डीएसपी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पहनाए रैंक..

पिपिंग सेरेमनी में बढ़ा खाकी का मान, नई जिम्मेदारी के साथ उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; पुलिस महकमे में बुधवार को सम्मान और गौरव का यादगार पल देखने को मिला। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का इनाम तब मिला, जब तीन अनुभवी निरीक्षकों के कंधों पर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के सितारे सजे। देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया गया।जनपद देहरादून में नियुक्त निरीक्षक राजेश शाह और प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक पद के अलंकरण (रैंक) पहनाकर सम्मानित किया।समारोह में एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार भी है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अब तक के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी उसी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इन दोनों के अलावा नदीम अतहर भी पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं। पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल गरिमामय और उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित अधिकारियों ने भी दोनों पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!